Headlines

छात्रा ने निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी जान

Oplus_16908288
👁 2 Views

छात्रा ने निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी जान
उदयपुर। जिले के भींडर क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार छ़ात्रा निजी स्कूल में पढती थी। दोपहर में वह स्कूटी से निर्माणाधीन भवन के यहां पहुंची और उपर जाने लगी। तभी वहां काम कर रहे मजदूरों ने उसे अंदर जाने से रोका तो उसने अंदर बॉल होना बताया और सीढियां चढ गई। चौथी मंजिल पर पहुंच कर उसने छलांग लगा दी। वह नीचे चबूतरी पर आकर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां निरीक्षण के दौरान एक सुसाइड नोट मिली जिसमें छात्रा ने लिखा था कि उसके इस कदम में माता पिता का कोई दोष नहीं है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *