Headlines

चिरवा टनल में मॉकड्रिल से परखी सतर्कता

Oplus_16908288
👁 1 Views

चिरवा टनल में मॉकड्रिल से परखी सतर्कता
उदयपुर। उदयपुर—नाथद्वारा हाईवे पर स्थित चिरवा टनल में अचानक पत्थर गिरने और उसके बाद वाहनों के टकराने से हादसे की घटना का मॉकड्रिल करते हुए विभागीय सतर्कता को परखा गया। हालाकि आपात स्थिति से निपटने में सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वयक की कमी दिखाई दी। मॉकड्रिल की योजनानुसार सुबह सूचना दी गई कि चिरवा टनल में सुबह दस बजे चट्टानी पत्थर गिरने और उससे वाहनों के टकराने की हादसे की झूठी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। इस व्यवस्था को बनाने में ही करीब एक घंटे की देरी हो गई। इसमें सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय में कमी नजर आई। सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की। साथ ही चट्टानी मलबा हटाने का काम भी शुरू करना बताया गया। मॉकड्रिल के दौरान यातायात को एक लेन में किया गया जिससे यातायात बाधित भी हुआ। इस पूरे मॉकड्रिल के दौरान जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर दिखाई नहीं दिया। सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मॉकड्रिल की पूरी वीडियो बनाई गई है जिसे अध्ययन करते हुए कमियों का पता लगाने के साथ ही उनमें सुधार पर काम किया जाएगा।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *