Headlines

लकडवास में लगाए वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ पैंथर

Oplus_16908288
👁 5 Views

लकडवास में लगाए वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ पैंथर
उदयपुर। शहर के समीपवर्ती लकडवास गांव में वन विभाग की ओर से लगाए गए एक पिंजरे में पैंथर कैद हो गया। जानकारी के अनुसार लकडवास गांव में पिछले कई दिनों से एक पैंथर के मूवमेंट की शिकायत ग्रामीणों द्वारा करते हुए सुरक्षा के लिए उसे पकडने की मांग की जा रही थी। इस पर वन विभाग द्वारा गांव के हनुमान मंदिर के पास कल्याण वैष्णव के मकान के पीछे पैंथर को पकडने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। बुधवार को सुबह पैंथर में पिंजरे में कैद होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना पर ग्रामीणों की बडी संख्या में भीड जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे से पैथर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और अपने साथ ले गई।

👁 5 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *