जयपुर, 03 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (04 सितम्बर) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश मानवता को सत्य और धर्म की राह दिखाते हैं। निष्काम कर्म करने, अन्याय का प्रतिकार करने तथा लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का उनका संदेश हर युग में प्रासंगिक है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को आत्मसात करें और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं
जयपुर, 03 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (04 सितम्बर) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं