मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के रामबाग चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को आत्म-अनुशासन के साथ यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को चॉकलेट वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया तथा दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
👁
2
people read this article
