प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है। इस लेख में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर सृजित करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया है।
लेख में ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाओं, खेलकूद और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख पहलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही, उन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी बताया गया है, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
पोस्ट में बताया गया कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ईएमआरएस के विकास और जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास प्रदान करने में इनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए हैं।
उन्होंने ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाओं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी पहलों के साथ प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे जनजातीय विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया है।
