राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे गुरुनानक जयंती एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर जयपुर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित विशेष शबद कीर्तन समागम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरबाणी का श्रवण किया। उन्होंने गुरबाणी को भारतीय धर्म एवं आध्यात्मिक परंपरा की अनुपम दृष्टि बताया।
राज्यपाल श्री बागडे ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके मूल सिद्धांतों ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
👁
0
people read this article
