Headlines

औद्योगिक निवेश में बढ़ता विश्वास, रीको करेगा 376 करोड़ के भूखंड आवंटित

👁 2 Views

 8 सितंबर

राजस्थान में औद्योगिक निवेश को लेकर उद्यमियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में रीको द्वारा आयोजित भूखंडों की ई-नीलामी में मिले जबरदस्त रुझान से प्रदेश में नए औद्योगिक निवेश की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

ई-नीलामी में 102 भूखंडों के लिए 200 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। सफलतापूर्वक बिडिंग पूरी हुए भूखंडों का कुल क्षेत्रफल करीब 62 एकड़ है, जिनका कुल मूल्य लगभग 376 करोड़ रुपये है।

नीलामी में औद्योगिक भूखंडों के साथ कियोस्क, होटल, वे-ब्रिज, स्कूल, दुकान, पेट्रोल पंप और कमर्शियल शोरूम जैसी विभिन्न श्रेणियों के भूखंड भी शामिल किए गए।

ई-नीलामी में अजमेर, अलवर, भिवाड़ी, घीलोठ, जयपुर, नागौर, पाली, कोटा और सवाई माधोपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया।

इनमें आबूरोड के ग्रोथ सेंटर द्वितीय चरण एवं सरणेश्वर, भीलवाड़ा के ग्रोथ सेंटर हमीरगढ़, भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र कहारनी और घीलोठ, जयपुर के बगरू-छितरौली, कोटा के इंद्रप्रस्थन और पाली के नया गांव में उद्यमियों का विशेष रुझान देखने को मिला।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *