Headlines

नगर निगम जयपुर के 4 वार्डों में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

👁 1 Views

16 सितंबर

नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09, 18, 25 और 34 में बुधवार को पुनर्मतदान (फ्रेश पोल) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि वार्ड संख्या 09 के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343 तथा वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 और 484 पर पुनर्मतदान कराया गया।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 09 में 73.22 प्रतिशत, वार्ड संख्या 18 में 72.00 प्रतिशत, वार्ड संख्या 25 में 81.63 प्रतिशत और वार्ड संख्या 34 में 61.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पांचों मतदान केंद्रों पर कुल 6,253 मतदाताओं में से 4,372 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार सभी पांच मतदान केंद्रों पर कुल 69.92 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *