नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए लोक सूचना जारी कर दी गई है। जारी लोक सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित है।
रिटर्निंग अधिकारी, महापौर एवं उपमहापौर आम चुनाव-2026, श्री आशीष कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा नामांकन-पत्र 19 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, कमरा नंबर 204 (ई.सी. हॉल), प्रथम तल, नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना 22 सितंबर 2026 को कार्यालय समय के दौरान अपराह्न 3:00 बजे से पूर्व प्रस्तुत की जा सकेगी।
यदि निर्वाचन आवश्यक हुआ, तो 25 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में मतदान कराया जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
