Headlines

जिला निर्वाचन अधिकारी ने भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी स्थित मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

👁 2 Views

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • बिना अधिकृत प्रवेश-पत्र के मतगणना केंद्र में प्रवेश वर्जित
  • मोबाइल फोन ले जाना भी रहेगा प्रतिबंधित
  • 14 सितंबर को प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना

जयपुर, 13 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले की नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में हुए मतदान के बाद सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी।

नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में हुए मतदान की मतगणना श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड, जयपुर में होगी। वहीं, जिले की अन्य नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं के लिए निर्धारित स्थलों पर मतगणना की जाएगी।

कानोता की मतगणना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कानोता, वाटिका की पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक केंद्र वाटिका, जमवारामगढ़ की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़, मनोहरपुर की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर तथा शाहपुरा की श्री कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में होगी।

इसी प्रकार फागी में कार्यालय पंचायत समिति फागी, दूदू में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मालपुरा रोड दूदू, सांभर में राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांभरलेक, चाकसू में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाकसू तथा कालाडेरा में राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में मतगणना होगी।

चौमूं एवं खेजरोली की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं, बस्सी की कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी बस्सी, नरायना की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नरायना, जोबनेर की श्री कर्ण नरेंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल की मा. रि. सो. रा. उ.मा. वि. किशनगढ़-रेनवाल, बगरू की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बगरू तथा फुलेरा की कार्यालय नगर पालिका फुलेरा में होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने रविवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना केंद्रों पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों, कार्मिकों एवं काउंटिंग एजेंटों को मतगणना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस दौरान डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि मतगणना केंद्र पर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अधिकृत प्रवेश-पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना भी वर्जित रहेगा।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *