जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन

👁 0 Views

जयपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस थाना करधनी (पश्चिम) परिसर में 10 नए पेट्रोलिंग वाहनों का फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

मंत्री कर्नल राठौड़ ने कहा कि अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में जयपुर पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 पुलिस थानों को पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने कहा कि नए पेट्रोलिंग वाहनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे पुलिस की क्षेत्रीय निगरानी, अपराध नियंत्रण और आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा, उपायुक्त (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण सहित जयपुर पश्चिम जिले के पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *