मुख्य सचिव से नाबार्ड अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

👁 1 Views

शनिवार को शासन सचिवालय में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष डॉ. शाजी के.वी. ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में कृषि, सहकारिता एवं ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नाबार्ड के सहयोग से संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी संस्थागत समन्वय के संबंध में भी विमर्श हुआ।

कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन एवं ग्रामीण उद्यमिता पर जोर

नाबार्ड अध्यक्ष डॉ. शाजी के.वी. ने कहा कि राज्य में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ऋण की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में नाबार्ड पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने राजस्थान में कृषि उत्पादन में हुई उल्लेखनीय वृद्धि का उल्लेख किया।

उन्होंने एफपीओ एवं सहकारिता आधारित मॉडल के माध्यम से कृषि उपज में मूल्य संवर्धन, कृषि उत्पादों की उचित ब्रांडिंग एवं प्रभावी मार्केटिंग, तकनीक के समुचित उपयोग, एंटरप्राइज आधारित सहकारिता के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर भी विमर्श हुआ।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *