PM मोदी ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में चार दशकों से अधिक समय बाद स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने टीम की दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता असाधारण कौशल और बेहतरीन टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि देशभर में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“भारतीय हॉकी के लिए एक बहुत ही विशेष क्षण!

भारत के लोग महिला हॉकी टीम की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और वह भी चार दशकों से अधिक समय बाद। यह असाधारण कौशल और टीमवर्क का परिणाम है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति बहुत प्रेरणादायक है। टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए मेरी शुभकामनाए

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *