प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है। इस लेख में कैंसर के उपचार को किफायती बनाने और मरीजों एवं उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के लिए भारत सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया गया है।
लेख में बताया गया है कि कैंसर रोधी दवाओं की कीमतें कम करने से लेकर कैंसर देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच कभी भी आर्थिक सामर्थ्य की सीमा में बंधी नहीं होनी चाहिए।
पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के लेख का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि कैंसर की दवाओं की लागत कम करने और उपचार सुविधाओं का विस्तार करने के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ घटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
