पीएम मोदी ने साझा किया भारत के अंतरिक्ष भविष्य पर लेख

👁 1 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष श्री सोमनाथ श्रीधर पनिक्कर द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।

इस लेख में बताया गया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और स्पष्ट राष्ट्रीय दृष्टिकोण ने भारत की अंतरिक्ष संबंधी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 के महत्व को रेखांकित किया गया है।

लेख में मानव अंतरिक्ष उड़ान, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना और चंद्रमा के गहन अन्वेषण सहित भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला गया है।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *