पीएम मोदी का आह्वान: योग और आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाए भारत

👁 1 Views

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का मार्ग दिखा रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रशांति कुटीरम की 50 वर्षों की सेवा और समर्पण यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने योग शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने एच.वी. शेषाद्रि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के विचारों को याद किया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पहल पर दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को वैश्विक पहचान मिलने के साथ आयुर्वेद का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि 28 देशों के साथ आयुर्वेद के विस्तार को लेकर समझौते किए गए हैं और 150 से अधिक आयुर्वेद प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को मान्यता मिली है।

उन्होंने आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड, ई-आयुष वीजा और WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर जैसी पहलों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने प्रशांति कुटीरम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार करने का आह्वान भी किया।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *