पीएम स्वनिधि योजना में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के तहत आयोजित विशेष अभियान में ऋण वितरण के मामले में राजस्थान ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने राजस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। राज्य की ओर से राज्य मिशन निदेशक श्री प्रतीक जुईकर ने पुरस्कार ग्रहण किया।

प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 2.48 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को 3.30 लाख ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से कुल 482.92 करोड़ रुपये के बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराए गए हैं।

योजना के माध्यम से शहरी पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं।

यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, विशेष अभियान के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों और शहरी पथ विक्रेताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और उन्हें संस्थागत ऋण सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *