पशु चिकित्सालयों का बदला समय

👁 0 Views

के पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी राजकीय पशु चिकित्सालयों एवं पशु चिकित्सा संस्थानों के समय में बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर से 30 मार्च तक इन संस्थानों का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। राजपत्रित अवकाश के दिनों में पशु चिकित्सालय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुले रहेंगे।

जिला मुख्यालयों पर स्थित बहुद्देशीय पशु चिकित्सालयों में सेवाएं दो पारियों में संचालित होंगी। यहां पहली पारी प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी पारी अपराह्न 2 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी।

पशुपालन निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीना ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान पशुओं के उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण सहित सभी आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए समय में किया गया यह बदलाव पशुपालकों को समयबद्ध, सुगम एवं प्रभावी पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

विभाग के अनुसार नई समय-सारणी से पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए निर्धारित समय में निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे प्रदेश में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को भी और मजबूत किया जा सकेगा।

पशुपालन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को नई समय-सारणी की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुओं के उपचार, टीकाकरण एवं अन्य पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *