रीको के 500 से अधिक भूखण्डों की ई-नीलामी

👁 2 Views

प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, लॉजिस्टिक्स, आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, नर्सिंग होम, कियोस्क, स्कूल, दुकान और पेट्रोल पंप सहित विभिन्न श्रेणियों के भूखण्ड शामिल हैं।

इन भूखण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन और धरोहर राशि (ईएमडी) जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संबंधित ई-नीलामियों के लिए ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथि 13 और 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक निवेशक निर्धारित अवधि में रीको की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, रीको ने प्लग एंड प्ले, स्पोर्ट्स फैसिलिटी और वर्किंग हाउसिंग फैसिलिटी विकसित करने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भिवाड़ी-द्वितीय, भरतपुर, कोटा, किशनगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झालावाड़, नागौर और श्रीगंगानगर में 28 भूखण्डों का किराये के आधार पर आवंटन किया जाएगा।

जयपुर के सीतापुरा स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में गारमेंट एवं अपैरल, जेम्स एंड ज्वैलरी तथा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्योगों के लिए प्लग एंड प्ले मॉड्यूल्स का लाइसेंस शुल्क के आधार पर ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। इससे उद्यमियों को तैयार एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त औद्योगिक परिसरों में उद्यम स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

रीको का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देना तथा रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *