4 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम अवसर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक, कृषि एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत जारी विचारित सूचियों में शामिल भूगोल के 3 एवं भौतिक विज्ञान के 1 अभ्यर्थी, कुल 4 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम अवसर दिया है।
इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध है।
उक्त अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में दिए गए अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र जमा नहीं किया गया था। अब संबंधित अभ्यर्थी 10 सितंबर से 14 सितंबर 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में आवेदन पत्र भरना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र जमा करने का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
निर्धारित समय में आवेदन पत्र जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में विचारित नहीं किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी शर्तें 24 अगस्त 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार यथावत रहेंगी।
