संजय शर्मा ने सुने मुनि सौम्य सागर के प्रवचन

👁 1 Views

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने गुरुवार को अलवर स्थित केंद्रीय कारागृह में आयोजित दिगंबर जैन संत मुनि सौम्य सागर महाराज के मंगल प्रवचन कार्यक्रम में शिरकत की और उनके प्रवचनों का श्रवण किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि जैन संतों का तप, त्याग और अनुशासित जीवन समाज को सत्य, अहिंसा, करुणा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम एक संवेदनशील, संस्कारित और समरस समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उनके प्रवचन, साधना और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा लोगों को सदाचार, आत्मानुशासन और आपसी सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *