छात्रवृत्ति लेने वालों के लिए बड़ी खबर! 2024-25 के छात्रों की बायोमेट्रिक की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2025-26 के लिए 15 अक्टूबर

👁 6 Views

Slug: scholarship-biometric-attendance-last-date-2024-25-2025-26-rajasthan

जयपुर, 4 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथियां तय कर दी हैं। सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026, जबकि सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने विद्यार्थियों से समय सीमा से पहले बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण के उपनिदेशक गौरव शर्मा ने बताया कि बायोमेट्रिक के कारण शिक्षण संस्थान स्तर पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों वाले विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाएं। जयपुर ग्रामीण में सत्र 2025-26 के करीब 13,500 से अधिक आवेदन शिक्षण संस्थान स्तर पर लंबित हैं। इनमें अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदन शामिल हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद बायोमेट्रिक के कारण लंबित आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित आवेदनों को समय पर जिला कार्यालय में अग्रेषित करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को बजट उपलब्धता के अनुसार समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। समय सीमा में आवेदन का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित विद्यार्थी और शिक्षण संस्थान जिम्मेदार होंगे।

👁 6 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *