Headlines

उदयपुर: आयड़ नदी में अतिक्रमण पर सख्ती, कलेक्टर ने दिए सर्वे और कार्रवाई के निर्देश

👁 0 Views

उदयपुर में आयड़ नदी क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, शहर विधायक ताराचंद जैन, यूडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने आयड़ नदी का निरीक्षण कर नदी की वास्तविक सीमा का सर्वे कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि नदी की सीमा में आने वाले सभी निर्माणों को चिन्हित कर लाल क्रॉस का निशान लगाया जाए तथा नए निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमणों की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि पिछले कई वर्षों में नदी के किनारों पर बड़े पैमाने पर कब्जे हुए हैं, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ है। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सीमांकन के बाद अतिक्रमण हटाने, फेंसिंग कराने और नदी संरक्षण के लिए व्यापक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून को देखते हुए नदी क्षेत्र में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी जोर दिया गया।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *