Headlines

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बवाल, संस्थापक अभिजीत दीपके को मंच पर पहुंचने से पहले जड़े थप्पड़”*

👁 0 Views

जयपुर। राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपके के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने उन पर अचानक थप्पड़ों की बौछार कर दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।


यह प्रदर्शन नीट परीक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को लेकर पहले अनुमति को लेकर विवाद रहा, लेकिन बाद में प्रशासन ने सीमित संख्या और सशर्त अनुमति प्रदान की थी। प्रदर्शन में शामिल लोगों से तिरंगा, किताब और फूल लेकर आने की अपील की गई थी।
घटना के बाद हमलावर की पहचान राकेश गुर्जर के रूप में सामने आई है। उसने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह पार्टी और उसके कुछ बयानों से नाराज था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस हमले को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कड़ी निंदा की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर राजनीतिक तथा सामाजिक हलकों में बहस छिड़ गई

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *