13 सितम्बर
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व (14 सितम्बर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री बागडे ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। वे सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगलकारी हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का हम वंदन एवं अभिनंदन करते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से गणेश चतुर्थी का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही, गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश से सभी के लिए समृद्धि, सम्पन्नता एवं खुशहाली की कामना की।
👁
3
people read this article
