11वें राज्य स्तरीय आयुर्वेद दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को प्रातः 11 बजे से पृथ्वीराज सभागार, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” रखी गई है।
समारोह में विभिन्न संवर्गों में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट योगदान के लिए आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, कम्पाउंडर्स एवं अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही श्रेष्ठ चिकित्सालय/औषधालय, विशिष्ट योजना एवं भामाशाह प्रेरकों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
समारोह में आयुष विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री सुबीर कुमार, शासन उप सचिव श्री गोपाल परिहार तथा आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे।
👁
0
people read this article
