Headlines

महिला कबड्डी टीम की स्वर्ण जीत पर राज्यपाल ने दी बधाई

👁 1 Views

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के निरंतर जारी रहने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को अपनी इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *