Headlines

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कोटा में स्वागत

👁 1 Views

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के शनिवार को कोटा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचने पर कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचे नवनिर्वाचित पार्षदों एवं आमजन ने भी विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कोटा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर श्री विवेक राजवंशी एवं नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सरकार के विकास कार्यों पर कोटा की जनता की मुहर है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी के सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रो. बी.पी. सारस्वत को दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी के कोटा प्रवास के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु एवं कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. (डॉ.) भगवती प्रसाद सारस्वत ने भी उनसे मुलाकात की। श्री देवनानी ने उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलगुरु का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *