राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेल-2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को अपनी इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है।
👁
0
people read this article
