पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

👁 1 Views

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर संसद भवन परिसर में उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण भाव हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *