पीएम मोदी ने छठ के संध्या अर्घ्य पर दी शुभकामनाएं

👁 1 Views

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि प्रकृति पूजा को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए तथा समाज में सद्भाव और समरसता को और मजबूत करे।

उन्होंने सूर्यदेव से सभी के जीवन को प्रकाशमय बनाने की प्रार्थना करते हुए छठी मैया को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!”

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *