Headlines

रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड (RIDCOR) की त्रैमासिक बोर्ड बैठक सम्पन्नमुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की अध्यक्षता

👁 5 Views

रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड (RIDCOR) की त्रैमासिक बोर्ड बैठक सम्पन्नमुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की अध्यक्षता

जयपुर, 3 सितंबर। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड (RIDCOR) की त्रैमासिक बोर्ड बैठक गुरुवार को सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री प्रवीण गुप्ता एवं वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया सहित रिडकोर के निदेशक उपस्थित रहे। बैठक में रिडकोर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

गत वित्तीय वर्ष के वित्तीय मामलों की समीक्षा

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बैठक में रिडकोर के गत वित्तीय वर्ष से संबंधित वित्तीय मामलों की समीक्षा की। उन्होंने रिडकोर की वित्तीय स्थिति एवं संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में रिडकोर के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विभिन्न उपलब्धियों का दिया विवरण

बैठक में रिडकोर की प्रमुख उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी दी गई। बैठक में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रिडकोर के सभी टोल प्लाजा पर फास्टेग व्यवस्था लागू की जा चुकी है। वर्ष 2022-25 के दौरान चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट्स से संबंधित कार्य रिडकोर द्वारा पूर्ण कर लिए गए हैं। लगभग 1,200 किलोमीटर लंबाई में महत्वपूर्ण मेंटेनेंस कार्य पूर्ण किए गए हैं। रिडकोर द्वारा वरिष्ठ सुरक्षित ऋणदाताओं को 1,200 करोड़ रूपए की अंतरिम राशि वितरित की गई है। साथ ही बताया गया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 320 किलोमीटर लंबाई में मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित हैं।

👁 5 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *