7 सितंबर 2026।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लोकभवन में श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने राज्यपाल से श्री संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता तथा मुख्य न्यायाधिपति श्री संजय कुमार अग्रवाल के परिजन मौजूद रहे।
संजय कुमार अग्रवाल के शपथ ग्रहण के साथ राजस्थान उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधिपति मिल गया है।
