Headlines

एडीजीपी सिंघ ने एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

👁 1 Views

17 सितंबर

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स एवं एसडीआरएफ, राजस्थान श्री रूपिन्दर सिंघ ने 16 और 17 सितंबर को अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), शमशी, हिमाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा किया।

दौरे के दौरान श्री सिंघ ने केंद्र में आर्म्ड बटालियन्स के 472 रिक्रूट कांस्टेबलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री सिंघ ने प्रशिक्षण केंद्र के क्वार्टर गार्ड का दौरा कर गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर रिक्रूट कांस्टेबलों के प्रशिक्षण, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सैनिक सम्मेलन में जवानों से किया सीधा संवाद

दौरे के दौरान आयोजित सैनिक सम्मेलन में श्री सिंघ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को संबोधित किया। उन्होंने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जवानों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए उनके प्रशिक्षण और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

बैरक और मैस की व्यवस्थाएं देखीं

श्री सिंघ ने प्रशिक्षण केंद्र की बैरकों और मैस का निरीक्षण कर जवानों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं भोजन संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

दो दिवसीय दौरे के दौरान श्री सिंघ ने 472 रिक्रूट कांस्टेबलों के प्रशिक्षण, अनुशासन, रहन-सहन और कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का व्यापक अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ-साथ जवानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के  निर्देश दिए।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *