अर्चना सिंह ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण

👁 0 Views

कार्मिक विभाग की शासन सचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने गुरुवार को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं और परिवादों के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से हेल्पलाइन पर प्राप्त परिवादों की प्रकृति, वर्गीकरण और उनके निस्तारण की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।

श्रीमती सिंह ने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त सभी प्रकरण अनिवार्य रूप से शिकायत की श्रेणी में नहीं आते हैं। इनमें नीतिगत विषयों (Policy Matters), व्यक्तिगत मामलों और विभिन्न मांगों से जुड़े प्रकरण भी शामिल होते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का उनकी प्रकृति के अनुसार अलग-अलग वर्गीकरण किया जाए और उनका समुचित मॉडरेशन सुनिश्चित किया जाए। इससे प्रकरणों का सही विश्लेषण करने के साथ प्रत्येक मामले में समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से जयपुर निवासी परिवादी संजीव से भी संवाद किया। परिवादी ने निर्धारित समयावधि में आईपीआर (वार्षिक संपत्ति विवरण) प्रस्तुत नहीं कर पाने की समस्या बताई। इस पर श्रीमती सिंह ने उन्हें आईपीआर जमा करने की प्रक्रिया समझाई और इसकी अनिवार्यता की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमानुसार प्रत्येक कार्मिक के लिए निर्धारित समयावधि में आईपीआर प्रस्तुत करना आवश्यक है।

श्रीमती सिंह ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिकायतों के विश्लेषण और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए विकसित संपर्क एआई प्रणाली की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से प्राप्त परिवादों का विश्लेषण कर समस्याओं की प्रकृति और उनके रुझानों को समझने तथा नागरिक संतुष्टि दर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *