CM भजनलाल ने जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं

👁 1 Views

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। यह पहल राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के महत्वपूर्ण योगदान और उसकी गौरवशाली विरासत को सम्मान देने का सच्चा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूरे देश में जनक्रांति की अलख जगाई। एक समाज सुधारक के रूप में उन्होंने जनजातीय समाज को नशे और जातीय संघर्ष जैसी सामाजिक बुराइयों को त्यागने तथा आपसी एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज ने पूरी दुनिया को जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की सीख दी है। राज्य सरकार जनजातीय समाज की इन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ उनके कल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *