कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण, पीएम ने दी बधाई

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोमांचक फाइनल मुकाबले में तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने तीरंदाजों की सटीकता और बेहतरीन टीमवर्क की सराहना की।

श्री मोदी ने विजेता तीरंदाजों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “एशियाई खेलों में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने स्वर्ण पदक जीता। उनकी सटीकता और टीमवर्क का प्रदर्शन शानदार था। हमारे चैंपियन तीरंदाजों को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *