यूपीएससी शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री समारोह को संबोधित भी करेंगे।

यह कार्यक्रम यूपीएससी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षभर चलने वाले समारोहों का समापन होगा। ये समारोह पिछले वर्ष 1 अक्टूबर से शुरू हुए थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्का, स्मारक डाक टिकट तथा ‘भारत में यूपीएससी और लोक सेवा आयोगों की नीतियों को आकार देने वाले-100 ऐतिहासिक निर्णय’ नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे।

समारोह में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, यूपीएससी के अधिकारी तथा देशभर के अन्य हितधारक शामिल होंगे।

यह समारोह यूपीएससी द्वारा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। कार्यक्रम के पहले दिन भारत मंडपम में ‘शताब्दी समारोह-मंथन’ का आयोजन होगा। इसमें प्रख्यात वक्ताओं के संबोधन के साथ विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *