राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आचार्य सुंदर सागर के जन्मोत्सव में शामिल

👁 1 Views

हरिभाऊ बागडे रविवार को टोंक जिले की निवाई नगरपालिका पहुंचे, जहां उन्होंने जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें स्वर्णिम जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा, आत्मसंयम और त्यागपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भगवान महावीर स्वामी ने संयम और सरलता को जीवन का आदर्श बताया है। शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह धर्म सभी जीवों के प्रति करुणा, अनुशासन और आत्मिक शुद्धता पर विशेष जोर देता है।

राज्यपाल बागडे ने जैन श्रद्धालुओं से कहा कि सनातन संस्कृति में गौमाता की सेवा को अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। जैन समाज भी गौमाता की देखभाल, गौशालाओं को आर्थिक सहयोग, चारे की व्यवस्था और गोवंश संरक्षण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस दौरान राज्यपाल ने आचार्य सुंदर सागर जी महाराज सहित उपस्थित साधु-साध्वियों को नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *