ओम बिरला ने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

👁 1 Views

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर तथा पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने दिवंगत डॉ. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल एवं मंगलराम कोली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *