Headlines

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया मतदान, बोले- मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर

👁 2 Views

11 सितंबर

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को नगर निकाय आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल ने सुबह 10:40 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन, हॉल लेफ्ट स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

मतदान के बाद राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है। उन्होंने नगर निकाय आम चुनाव में सभी मतदाताओं से भयमुक्त और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *