जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदेश नायक ने शनिवार को निर्वाचन विभाग के स्वामित्व वाले निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा, तहसीलदार (निर्वाचन) श्री कुलदीप तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से श्री शंकर लाल सिंह चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से श्री मनोज कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
👁
1
people read this article
