Headlines

जयपुर में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, मतदान केन्द्रों की सूची जारी

👁 3 Views

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं के लिए निर्धारित मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया है।

📅 9 सितंबर 2026 को शाहपुरा, चौमूं सहित जिले के कई नगर निकायों में मतदान होगा।
📅 11 सितंबर 2026 को नगर निगम जयपुर के लिए मतदान कराया जाएगा।

प्रशासन ने मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, अधिग्रहित मतदान केन्द्रों को समय पर मतदान दलों को सौंपने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

मतदान केन्द्रों की सूची संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड और निकायों की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

👁 3 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *