जयपुर में शनिवार को NEET-PG 2026 की पुनः परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में 5 परीक्षा केन्द्रों पर 2,499 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 2,416 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
30 अगस्त को सीतापुरा स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी थी। इसके बाद संबंधित अभ्यर्थियों के लिए NBEMS की ओर से पुनः परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, तकनीकी टीमों, बिजली विभाग और पुलिस सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की। सभी केन्द्रों पर मॉक ड्रिल के जरिए भी तैयारियों को परखा गया |
👁
2
people read this article
