Headlines

जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा

👁 1 Views

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिलों में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने तथा इनमें योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और लंबित कार्यों की प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लंबित परियोजनाओं के कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने बड़ी परियोजनाओं, छोटे प्रोजेक्ट्स और रेट्रोफिटिंग योजनाओं के तहत लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नल जल मित्रों के प्रशिक्षण को भी प्रभावी ढंग से पूरा करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं के भुगतान में आ रही किसी भी बाधा को दूर करने के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के साथ आवश्यक पत्राचार और समन्वय किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सितंबर तक 2,929 सिंगल विलेज स्कीमें पूरी

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत सितंबर माह तक 2,929 सिंगल विलेज स्कीमें पूरी की जा चुकी हैं। शेष योजनाओं को भी शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य जारी है।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री हेमंत गेरा, शासन सचिव, पंचायती राज विभाग डॉ. जोगाराम, संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री सक्षम गोयल, मुख्य अभियंता (जल जीवन मिशन) श्री भवानी सिंह शेखावत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *