डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धांजलि

👁 2 Views

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत डॉ. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, रामगढ़ विधायक श्री सुखवंत सिंह, किशनगढ़बास विधायक श्री दीपचंद खैरिया, महेंद्रगढ़ विधायक श्री कंवर सिंह यादव तथा हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *