प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और अद्भुत शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा,
“भारत माता की पराक्रमी संतान रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। विदेशी हुकूमत के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और अद्भुत शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी।”
👁
1
people read this article
