Headlines

राजस्थान में वाहन सेवाओं के विस्तार पर चर्चा

👁 0 Views

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक में राजस्थान में वाहन चालकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई।

बीपीसीएल के प्रतिनिधियों ने राजमार्गों पर यात्री सुविधाओं, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग, डिजिटल ईंधन सेवाओं और वाहन सेवा केंद्रों सहित विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल में बीपीसीएल के निदेशक (मार्केटिंग) सुभंकर सेन, व्यवसाय प्रमुख (रिटेल) प्रदीप गोयल, उत्तर क्षेत्र के रिटेल प्रमुख अचमन त्रेहान और राजस्थान के राज्य रिटेल प्रमुख अमित मित्तल सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *