RTU की मर्सी परीक्षा से 2,184 विद्यार्थियों को राहत

👁 0 Views

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU), कोटा ने वर्ष 2026 में मर्सी परीक्षा का सफल आयोजन कर विभिन्न पाठ्यक्रमों के 2,184 विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय की इस पहल से विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिला है, जो विभिन्न कारणों से निर्धारित समयावधि में अपना पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाए थे।

RTU के कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय की इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने के साथ रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से जुड़ने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त से 5 नवंबर तक चार चरणों में बीटेक, बीआर्क, एमटेक, एमबीए, बीएचएमसीटी और एमसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के पंजीकृत 2,184 विद्यार्थियों की कुल 446 विषयों की परीक्षाएं आयोजित कीं। इस प्रकार विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को न्यायसंगत एवं समयबद्ध तरीके से परीक्षा में शामिल होकर अपनी डिग्री पूरी करने का अवसर उपलब्ध कराया।

प्रो. चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधारों को शामिल कर रहा है। साथ ही तकनीकी शिक्षा के पाठ्यक्रमों को निर्धारित समय पर पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *